*सप्तम अश्वमेघ महायज्ञ के तीसरे दिन हुआ चमत्कार जय श्री राम के जयघोषों से गूंज गई अयोध्या नगरी*
अयोध्या/ अर्पितशेवरा नंद
मातेश्वरी परिवार धर्म संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने संगठनात्मक मजबूती को और सुदृढ़ करते हुए ठाकुर देवेंद्र प्रताप सिंह को संगठन की प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह मनोनयन उनके द्वारा पूर्व में किए गए अभूतपूर्व, निष्ठावान एवं समर्पित सेवा कार्यों को देखते हुए किया गया है।
गौरतलब है कि ठाकुर देवेंद्र प्रताप सिंह मातेश्वरी परिवार के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता रहे हैं। वे इससे पूर्व देवरिया जिले के जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत आधार प्रदान कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में जिले में धार्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिली, जिसका प्रभाव आज प्रदेश स्तर पर देखने को मिला।
यह भी पढ़ें
काग से कागभूषण्डी तक , माता सीता की करुण कथा
प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद ठाकुर देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेस से बातचीत में कहा,
“प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से मिला यह पद मेरे लिए सम्मान नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करूंगा।”
उन्होंने अपनी नियुक्ति के पहले ही दिन संगठन के विस्तार और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु वाराणसी में आठवें अश्वमेघ महायज्ञ के आयोजन का संकल्प लेकर सभी को चौंका दिया। उनके इस संकल्प को संगठन के वरिष्ठ संतों एवं पदाधिकारियों ने ऐतिहासिक कदम बताया।
इस अवसर पर ठाकुर देवेंद्र प्रताप सिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव आचार्य धर्मानंद पांडे, आचार्य श्री सुक्रीत जी महाराज, श्रेष्ठाचार्य सुदर्शन जी महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चैतन्य महाप्रभु, मीडिया प्रभारी आचार्य विश्वामित्र जी, अवधूत अखिलेश्वरा नंद, तथा मातेश्वरी धर्म सार टीम से आचार्य जैनेन्द्र, जितेंद्र, राजकुमार एवं आचार्य सुरेंद्र शामिल रहे।
सभी ने एक स्वर में विश्वास जताया कि ठाकुर देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मातेश्वरी परिवार धर्म संगठन प्रदेश में नई ऊँचाइयों को छुएगा

