सदगुरु भगवान की महिमा सुन अयोध्या पहुंचे एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, गरीबों को किया कंबल दान*




अयोध्या / अर्पितेस्वरानंद 

अयोध्या महाधाम में  चल अश्वमेघ महायज्ञ छठे दिन हुआ कंबल वितरण 



सदगुरु भगवान की दिव्य महिमा और प्रेरणादायी प्रवचनों से प्रभावित होकर एडीएम (प्रशासन) श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह यज्ञ स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सदगुरु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया।

इस अवसर पर एडीएम श्री सिंह ने कहा कि सदगुरु भगवान के उपदेश मानवता, सेवा और करुणा का संदेश देते हैं। उनके प्रवचनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का भी दायित्व है कि वह समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाए।



सदगुरु भगवान से प्रेरित होकर एडीएम प्रशासन ने जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए किए गए इस सेवा कार्य से उपस्थित जनसमूह ने प्रसन्नता व्यक्त की।

सदगुरु भगवान ने इस अवसर पर कहा कि सच्ची भक्ति वही है, जो सेवा के रूप में प्रकट हो। जब प्रशासन और समाज मिलकर सेवा का संकल्प लेते हैं, तब ही राष्ट्र सशक्त बनता है।

कार्यक्रम में अनेक श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कंबल वितरण के दौरान जरूरतमंदों के चेहरे पर संतोष और आभार की झलक स्पष्ट दिखाई दी।

सदगुरु जी महाराज का चरण स्पर्श करते हुए एडीएम प्रशासन श्री अनिरुद्ध सिंह


सदगुरु भगवान ने आशीर्वाद स्वरुप उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए